नई दिल्ली। अक्षय कुमार स्टारर ‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है। फिल्म के दो वर्जन और दो क्लाइमेक्स ने फैंस को सिनेमाघरों तक खींचने में अहम रोल प्ले किया और इसी के साथ इसने छप्परफाड़ कमाई की। हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी गिरावट देखी गई। वहीं अब आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की वजह से ‘हाउसफुल 5’ की कमाई पर काफी असर पड़ता नजर आ रहा है। चलिए यहां जानते हैं अक्षय कुमार स्टारर ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘हाउसफुल 5’ ने 15वें दिन कितनी की कमाई?
‘हाउसफुल 5’ मल्टी स्टारर फिल्म है और इसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है। ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की इस पांचवीं किस्त को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट थी और फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इस फिल्म की अच्छी शुरुआत हुई। वीकेंड से लेकर पहले हफ्ते तक फिल्म का क्रेज दर्शको के सिर चढ़कर बोला और इसे देखने के लिए दर्शक थिएटर्स में उमड़ पड़े। हालांकि दूसरे हफ्ते में ‘हाउसफुल 5’ की कमाई का ग्राफ हर दिन नीचे आता जा रहा है। इसी के साथ इस फिल्म का 200 करोड़ का आंकड़ा छूना भी सपना सा बनता जा रहा है।
वहीं तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन भी फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है। इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 177.09 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने रिलीज के 15वें दिन 1.85 करोड़ की कमाई की है।
इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ के 15 दिनों का कुल कलेक्शन अब 178.94 करोड़ रुपये हो गया है।
सितारे जमीन पर की रिलीज के साथ ‘हाउसफुल 5’ हुई धड़ाम
‘हाउसफुल 5’ रिलीज के दो हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी लेकिन 15वें दिन इस सस्पेंस-कॉमेडी थ्रिलर को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए आमिर खान की सितारे जमीन पर भी रिलीज हो चुकी है। इसी क साथ ‘हाउसफुल 5’ की कमाई को बड़ा झटका लगा है और ये 15वें दिन बड़ी मुश्किल से चंद करोड़ कमा पाई है। अगर फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड तेजी नहीं आई तो इसका अपना 240 करोड़ का बजट वसूलना तो दूर 200 करोड़ का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो जाएगा।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


