खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। ब्लैकमेलिंग का एक और चौंकाने वाला मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां एक युवक से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। बता दें कि इससे पहले सराफा व्यापारी से अश्लील वीडियो के जरिये 2 करोड़ रुपये वसूलने का मामला सामने आया था, जिसमें पति-पत्नी गिरफ्तार हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसकी की पहचान आरोपी आलोक मिश्रा से हुई। आलोक मिश्रा ने उसे सब्जी व्यवसाय करने का लालच देकर अपने झांसे में लिया और उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाकर मोबाइल में वीडियो रिकार्डिंग कर लिया।
इसके बाद वह उसे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। लोक लाज के डर से युवक किश्तों में डिमांड के अनुसार पैसे देता गया। इस तरह उसने कुल 29 लाख 40 हजार रूपये आरोपी को दे डाले लेकिन आलोक का लालच बढ़ता गया। इस बात से परेशान युवक ने आखिरकार जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराइ। अपराध दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड निवासी आरोपी आलोक मिश्रा को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


