खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख रूपये की सायबर ठगी के मामले तकनीकी शाखा दंतेवाड़ा नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर जानकारी के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियो से अनुमति पश्चात आरोपियो की पतासाजी हेतु निरीक्षक विमल रॉय के नेतृत्व में टीम का गठन कर की गई कार्यवाही में जामनगर, गुजरात से 3 आराेपियाें आफताब समा, किशन वाढेर, पारिया अजय को गिरफ्तार कर आज शुक्रवार काे किरन्दुल थाना लाकर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आदेशानुसार जेल दाखिल किया गया।
किरन्दुल थाना प्रभारी विमल रॉय से मिली जानकारी अनुसार किरंदुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को 30 मई काे प्रार्थी के मोबाईल नंबर में व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति द्वारा मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट ओपन हुआ है। जिसमें अवैध लेन-देन किया गया है, जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर एफआईआर हुआ है, बोलकर आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस मामले में सेटलमेंट करने हेतु 28 लाख रूपये का ट्रांसफर करने को कहा गया, प्रार्थी आरोपी की बातों से डरकर आरोपी के खाता में 28 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिया । बाद में प्रार्थी को अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा की रिपोर्ट कराने पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बी.एन.एस., 66 (डी) आईटी एक्ट में पंजीबध्द किया गया। तथा पुलिस द्वारा त्वरित विधिसंगत कार्यवाही करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उन्हाेने बताया कि आरोपियों से प्राप्त बैंक खातों में जमा राशि को जब्त कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने दीगर राज्य टीम रवाना किया जाएगा।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


