खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने आज शुक्रवार को दबिश देकर कार्यपालन अभियंता अजय कुमार को लाखों रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में कार्यपालन अभियंता के पद पर पदस्थ अजय कुमार ने ठेकेदार को काम दिलाने के लिए निविदा के पहले ही 2 लाख रुपए की मांग की थी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम काे मिली शिकायत के बाद कार्यवाही करते हुए साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के शासकीय आवास में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


