नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड की टेस्ट सीरीज शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। पिछले एक महीने से विश्व क्रिकेट में इस सीरीज की चर्चा है। एक युवा टीम इंडिया बैजबॉल से लोहा लेने इंग्लैंड गई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड का पहला टेस्ट मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाने वाला पहला टेस्ट मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा। वहीं मैच का टॉस दोपहर तीन बजे होगा। इंग्लैंड ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन टॉस के बाद पता चलेगी।
कितने बजे होगा लंच और टी ब्रेक
पहला सेशन दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा और दो घंटे मैच खेला जाएगा। यानी भारतीय समय के अनुसार साढ़े 5 बजे लंच ब्रेक होगा। इसके बाद शाम 6:10 बजे मैच दोबारा शरू होगा। फिर 8:10 बजे टी ब्रेक होगा। यह 20 मिनट का होगा। साढ़े 8 बजे मैच दोबारा शुरू होगा। फिर रात 10 मैच दिन का खेल खत्म होगा। अगर बारिश की वजह से मैच रोका नहीं जाता है तो फिर पूरे 90 ओवर का खेल एक दिन में खेला जाएगा। हालांकि, कभी कभी खराब मौसम की वजह से कम ओवर का खेल भी होता है।
जानें लीड्स में पांचों दिन कैसा रहेगा मौसम
पहला दिन- एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक लीड्स में पहला दिन ज्यादातर साफ रहने वाला है। पहला दिन काफी गर्म होगा। इस दिन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस होगा।
दूसरा दिन- इस मुकाबले के दूसरे दिन फैंस के हाथों निराशा लग सकती है। इस दिन बारिश की संभावना 66 प्रतिशत है। इस दिन न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस होगा।
तीसरा दिन- क्रिकेट फैंस को तीसरे दिन भी निराश होना पड़ सकता है। इस दिन बारिश की संभावना 60 प्रतिशत है। वहीं इस दिन न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस होगा।
चौथा दिन- पहले मैच के चौथे दिन फैंस को ज्यादा से ज्यादा क्रिकेट एक्शन देखने को मिल जाएगा। इस दिन बारिश होने की संभावना 25 प्रतिशत है। वहीं इस दिन न्यूनतम तापमान 13 और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस होगा।
पांचवां दिन- मैच के पांचवें दिन एक बार फिर फैंस निराश हो सकते हैं। इस दिन बारिश की संभावना 64 प्रतिशत है। इस दिन न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


