नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्शन फिल्म और कल्ट एक्शन फ्रेंचाइजी ‘जॉन विक’ की स्पिनऑफ बैलेरीना ने दुनियाभर में एक हफ्ते में ही कई सौ करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। इसके बावजूद ये फिल्म अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से पिछड़ गई है।
तो पहले ‘बैलेरीना’ की अभी तक की कमाई के बारे में जानते हैं। उसके बाद जानेंगे कि इतनी कमाई करने के बावजूद फिल्म अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म से कहां और कैसे पिछड़ गई।
‘बैलेरीना’ का इंडिया में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘बैलेरीना’ ने इंडिया में सैक्निल्क के मुताबिक, पिछले 6 दिनों में 9 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं किया। 7वें दिन अभी तक यानी 10:30 बजे तक फिल्म की कमाई 9.21 करोड़ रुपये ही हो पाई।
‘बैलेरीना’ का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
इस एक्शन फिल्म को रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 90 मिलियन डॉलर में बनाया गया है। वहीं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई से जुड़े लास्ट अपडेटेड डेटा पर नजर डालें तो ये कोईमोई के मुताबिक 92.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 805 करोड़ रुपये हो चुकी है।
इतना कमाने के बावजूद ‘हाउसफुल’ से कैसे पिछड़ी हॉलीवुड फिल्म?
‘हाउसफुल 5’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो ये सैक्निल्क के मुताबिक, 252.50 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि इससे तीन गुना ज्यादा कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म इसके आगे इंडिया में कहीं भी नहीं ठहरती।
जहां दो हफ्ते होने के बावजूद अक्षय कुमार की फिल्म अब भी हर रोज 3-4 करोड़ रुपये कमा रही है तो वहीं इससे ढाई गुना ज्यादा बजट में बनी ‘बैलेरीना’ को इंडिया में दर्शक नहीं मिल रहे। इस फिल्म ने शुरुआती 3 दिन छोड़कर एक भी दिन 1 करोड़ का आंकड़ा टच नहीं किया है।
‘बैलेरीना’ के बारे में
इस फिल्म में ‘जॉन विक चैप्टर 4’ के बाद कीनू रीव्स एक बार फिर से जॉन विक के किरदार में वापस आए हैं। एना डि अरमास फिल्म की लीड कैरेक्टर हैं। फिल्म में शुरुआत से लेकर आखिरी तक खतरनाक एक्शन से भरी हुई है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


