खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। शहर के सबसे व्यस्त और चर्चित पंडरी कपड़ा मार्केट में प्रदेश की पहली मैकेनाइज्ड कार पार्किंग का उद्घाटन हो गया है। यह सुविधा शहरी पार्किंग सिस्टम में नया अध्याय जोड़ने जा रही है।
क्या है खासियत?
इस मैकेनाइज्ड पार्किंग सिस्टम में गाड़ी को ड्राइवर सिर्फ एंट्री पॉइंट तक लेकर जाएगा, उसके बाद ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए गाड़ी को उपयुक्त स्लॉट में पहुंचाया जाएगा। इससे पार्किंग में लगने वाले समय की बचत होगी और मार्केट एरिया में यातायात का दबाव भी कम होगा।
कितनी गाड़ियां पार्क होंगी?
जानकारी के मुताबिक, इस अत्याधुनिक सुविधा में एक साथ 120 से अधिक गाड़ियों की पार्किंग क्षमता है। खास बात ये कि इसमें अलग-अलग साइज की कारें भी आसानी से फिट हो जाएंगी।
कब से शुरू?
पंडरी कपड़ा मार्केट की यह मैकेनाइज्ड पार्किंग व्यवस्था 21 जून 2025 से आम लोगों के लिए चालू कर दी जाएगी।
रायपुरवासियों के लिए राहत
अभी तक पंडरी मार्केट में पार्किंग को लेकर लोगों को काफी परेशानियां होती थीं। हर त्योहार और वीकेंड पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती थी। लेकिन अब इस हाईटेक पार्किंग सिस्टम से मार्केट के अंदर भीड़भाड़ कम होगी और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
Trending
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता


