नई दिल्ली। आमिर खान लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म सितारे जमीन पर 20 जून को रिलीज होने क लिए तैयार है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। हर फिल्म के सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार फैंस करते हैं मगर आमिर ने सितारे जमीन पर को ओटीटी पर रिलीज करने से मना कर दिया है। जिसकी वजह से ये फिल्म और सुर्खियों में बन गई है। आमिर ने इतना ही नहीं 120 करोड़ की डील को भी ठुकरा दिया है।
कोई भी फिल्म सिनेमाघरों पर रिलीज होने के 8 हफ्ते बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाती है। जो लोग उसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाते हैं वो ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार करते हैं। मगर आमिर ने कुछ अलग करने की सोची है। उन्होंने कहा है कि वो सीधे अपनी फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड करेंगे। मगर एक समय के बाद, वो भी फ्री नहीं होगी। इसे देखने के लिए लोगों को पैसे देने होंगे।
ओटीटी पर नहीं करेंगे रिलीज
बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज ना करने के बारे में कहा था। उन्होंने कहा- ‘हम ओटीटी पर नहीं आ रहे हैं, सिर्फ थिएटर में आ रहे हैं। चाहे आमिर के सामने करोड़ों की कंपनी अमेजन, नेटफ्लिक्स या जियोहॉटस्टार क्यों ना हो। उनका कहना है कि नहीं मतलब नहीं।’
ठुकराई 120 करोड़ की डील
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा के मुताबिक आमिर खान ने अमेजन प्राइम वीडियो की 120 करोड़ की डील को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने जो फैसला लिया है, वह इसलिए नहीं है कि उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्मों से अधिक पैसा चाहिए था, बल्कि इसलिए कि उन्होंने खेल को बदलने का कोशिश करने का फैसला लिया है।
सितारे जमीन पर की बात करें तो इसमें आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आए हैं। उनके साथ 10 नए बच्चे नजर आएंगे जो दिव्यांग है। फिल्म में आमिर खान कोच बने हैं। ये आमिर की 2007 में आई तारे जमीन पर का ही दूसरा पार्ट है। इसे सेंसर बोर्ड ने भी कुछ कट के पास कर दिया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


