खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। सुकमा जिले सुकमा से लगे आंध्रप्रदेश के मारडेपल्ली के घने जंगलों में आज सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में तीन वर्दीधारी नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है। जवानों ने घटना स्थल से हथियार और नक्सली साहित्य भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया गया है कि जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही DRG और STF की संयुक्त टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों के पास से देशी हथियार, पिट्ठू बैग और अन्य सामग्री बरामद हुई है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Trending
- राज्य में नहीं है खाद की कमी, पंजीकृत रकबे के मुताबिक सभी किसानों को मिलेगी समय पर खाद: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
- न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी: आयुक्त रजत बंसल
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ


