खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की जनता को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। भले ही प्रदेश में बारिश ना हो रही हो, लेकिन दिनभर बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद शाम को भारी बारिश होने की संभावना है। आज रायपुर में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में और गिरावट आएगी।
आपको बता दें कि, प्रदेश के कई जिलों में शाम होते ही मौसम करवट ले रहा है और बारिश भी हो रही है। वहीं आज यानी बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग ने मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, बालोद, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादल छाए रहेंगे और शाम को तेज हवा और गरज के साथ भारी बारिश होगी।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


