खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन तथा स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 16 जून को शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तीतीरगांव में शाला प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत तीतीरगांव के सरपंच खीरमनी कश्यप, विशिष्ट अतिथि शाला विकास समिति के अध्यक्ष जयंत जोशी, उपसरपंच सोना कश्यप, सांसद प्रतिनिधि लालाराम पटेल, ग्राम पंचगण लक्ष्मी, धनाय कश्यप, रामवती बघेल, पदम नाथ, गेंदा कश्यप एवं शाला समिति के पूर्व अध्यक्ष विष्णुप्रसाद पाणिग्रही के विशिष्ट आतिथ्य में शाला प्रवेशाेत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही सभी बच्चों काे तिलक लगाकर शाला प्रवेशाेत्सव मनाया गया।
नवीन शिक्षा सत्र में शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में संस्था की प्राचार्य वंदना भदाैरिया ने बताया कि इस वर्ष संस्था का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है । तथा जो बच्चे अच्छे अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं, उन्हें सरपंच खीरमनी कश्यप तथा शाला विकास समिति के अध्यक्ष जयंत जोशी के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया । तथा उपस्थित सभी बच्चों को चॉकलेट वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता सावित्री कश्यप, पुष्पलता मसीह, निशा भदोरिया, खुशबू चेरपा, सरिता कश्यप, पद्मावती तिवारी, अर्पण राजपूत, रितु सिंह, बेबीरानी महापात्र, कुमारी रूपा यादव, अभिषेक सिंह, सुरभि बाजपेई भले सम्राट भाग्यलक्ष्मी नायर आदि शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता गजेंद्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


