खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी।
बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण,भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति,प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।
इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और WINDS योजना की प्रगति की रिपोर्ट के साथ-साथ मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा और NDRF के फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक में नवपदस्थ नायब तहसीलदारों, भू-अभिलेख अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


