खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रेलवे पार्किंग ठेकेदार पर चाकू से हमला हो गया है। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि एक युवक की पार्किंग ठेकेदार से पुरानी बात पर बहसबाजी हुई। इसके बाद आरोपियों ने ठेकेदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले का मुख्य आरोपी गंज इलाके के का हिस्ट्रीशीटर है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर गंज इलाके का हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद हुसैन पार्किंग में आया। बताया जा रहा है कि उसका पार्किंग ठेकेदार रवि आहूजा से ठेला हटवाने को लेकर विवाद था। उसने रवि के साथ बहसबाजी शुरू कर दी। फिर हुसैन गाली-गलौज करने लगा। जब रवि ने उसे गाली देने से मना किया तो वह मारपीट चालू कर दिया।
इस मारपीट के बीच आरोपी के दोस्त भी वहां पर पहुंच गए। पार्किंग ठेकेदार और स्टाफ के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान रवि को चाकू और बेसबॉल बैट से पीटा गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में रवि के जांघ और हाथ में चोंटे आई हैं। फिलहाल, इस मामले में जीआरपी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे


