खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें बेरोजगार युवाओं के लिए साय सरकार ने एक बार फिर नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। छत्तीसगढ़ सरकार अब अग्निशमन विभाग में बंपर भर्ती करने जा रही है। यहां स्टेशन मास्टर, फायरमैन सहित अन्य कुल 295 पदों पर भर्ती होगी। बता दें आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होगी और अंतिम तिथि 31 जुलाई तक रहेगी। आवेदक छग पुलिस की ऑफिसियल वेबसाइट https://cgpolice.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकतें है।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को फेसबुक लाइव आकर इस भर्ती के संबंध में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग में राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में साय सरकार करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में पहले भर्ती नियम 2017 लागू था, जिसके अंतर्गत सभी राज्य को लोग आवेदन कर सकते थे। छत्तीसगढ़ के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर देने के लिए इसके नियमों में संशोधन किया गया। अब इस भर्ती में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
Trending
- राज्यपाल डेका से फिल परमार्थ आश्रम के संस्थापक ने की भेंट
- मंडी बोर्ड उप निरीक्षक परीक्षा 26 अप्रैल को, 46 केंद्रों में 12 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
- राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर
- ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 37 लाख की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम
- जगदलपुर निगम के एसएलआरएम सेंटर्स अब एमआरएफ सेंटर्स में हाेंगे अपग्रेड
- रायपुर केंद्रीय जेल में सनसनी: महिला कैदी ने की आत्मघाती कोशिश, जेल प्रशासन पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई


