खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप और रायपुर जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं रायपुर नगर निगम के जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं की उपस्थिति में टीम प्रहरी द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न जोनों के नगर निवेश विभाग अधिकारियों सहित राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु विभिन्न मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही की है।
आज टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम ने जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम के साथ मिलकर जोन 8 क्षेत्र के अंतर्गत रायपुरा विप्र नगर में अवैध कब्जा हटाने की अभियान चलाकर कार्यवाही की।
जोन 4 नगर निवेश विभाग ने निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम के साथ मिलकर जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड को अभियान चलाकर अवैध कब्जोँ से मुक्त करवाने की कार्यवाही जनहित में जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने की गयी, जिससे मुख्य बाजार क्षेत्र में मालवीय मार्ग में वाहन चालकों, राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत प्राप्त हुई। टीम प्रहरी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


