खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल में पुलिस ने देर रात एक स्पा सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने मौके से एक दर्जन संदिग्ध युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पुलिस ने स्पा सेंटर से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की हैं।
बता दें कि दुर्ग जिले मे 40 स्पा सेंटर संचालित है। सुपेला थाना क्षेत्र स्थित सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर संचालित हैं। वही छावनी, भिलाई तीन, वैशाली नगर में करीबन एक दर्जन स्पा सेंटर संचालित हैं। यह शिकायत आम है कि इनमें से कई स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की खबर मिलने के बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं करती है।
सूर्या मॉल स्थित स्पा सेंटर में भी लंबे समय से अवैध गतिविधियों की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। लेकिन अब जाकर पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसमें पुलिस ने 10 महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवक-युवतियों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


