खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को चौथी बार इंटरनेशनल मैच की मेजबानी का सुनहरा मौका मिला है। न्यूजीलैंड की टीम जल्द ही भारत के दौरे पर आने वाली है। इस दौरे में न्यूजीलैंड तीन वनडे और 5 टी-20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। सभी मुकाबले अलग-अलग वेन्यू में खेले जानें हैं। एक मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भी खेला जाएगा।
जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम करेगी भारत का दौरा
भारतीय टीम साल 2026 की शुरुआत तीन वनडे मैचों से करेगी, जिसमें उसका सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाना है। इस सीरीज के के बाद दोनों टीमें 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी।
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर के मैदान पर खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर के इंटरनेशल स्टेडियम में होगा। वहीं तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहटी के मैदान पर होगा।
Trending
- आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री साय ने विभिन्न प्रोजेक्ट पर आधारित स्टालों का किया अवलोकन, मेगा स्वास्थ्य शिविर की विशेष पहल की सराहना
- पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बेमेतरा में बड़ा रोजगार अवसर: 27 अप्रैल को लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 15,000 से 20,000 रुपये तक वेतन पाने का सुनहरा मौका
- डिजिटल सशक्तिकरण: गोढीकला में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, ‘स्व-गणना’ के लिए ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता
- प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की मांग पर हाईकोर्ट की मुहर, पुरानी पेंशन का रास्ता साफ
- सफलता की गूंज: ‘आत्मा’ योजना ने बदली मुंगेली के किसान गोविंद जायसवाल की किस्मत
- आधार सेवा केंद्र बना मददगार, करुणा जांगड़े की जन्मतिथि में सुधार से दूर हुई भविष्य की बाधा


