खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल एवं रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेला का आयोजन 19 जून को प्रातः 10:30 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल, जगदलपुर में किया जाएगा। इस रोजगार मेला में साक्षात्कार के आधार पर इलेक्ट्रीशियन, सुपरवाइजर, सिविल इंजीनियर, वेल्डर, राजमिस्त्री, सेल्स ऑफिसर, स्टीवर्ड (होटल हेतु), टेली कॉलर आदि पदों पर निजी कंपनियों द्वारा चयन किया जाएगा।
इसमें मगध इलेक्ट्रिकल्स, महालक्ष्मी मार्केटिंग, साहा कॉन्ट्रेक्टर, सुप्रा सेलटेक, श्रीहरि ट्रेक्टर, नेचर व्यू रिसॉर्ट, मनसा कॉल सेंटर जैसी प्रतिष्ठित कंपनिया भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक व स्नातकोत्तर महिला व पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपने साथ आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्रों की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों।
Trending
- नशे में धुत मेडिकल इंटर्न ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को पीटा, चांदी की चेन और नकदी लूटी
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत


