Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प

    April 23, 2026

    सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी

    April 23, 2026

    बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
    • सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
    • बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
    • शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
    • लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
    • सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
    • बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी- गृहमंत्री विजय शर्मा
    रायपुर

    आम जनता एवं पीड़ित की समझ के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्य प्रणाली से उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह उपयोग होगी सरल हिंदी- गृहमंत्री विजय शर्मा

    Khabar WorldBy Khabar WorldJune 13, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस कार्यप्रणाली में उर्दू-फारसी के कठिन शब्दों की जगह होगी सरल हिंदी

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को और अधिक जनसुलभ, पारदर्शी और संवादात्मक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के पश्चात अब राज्य की पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक एवं आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाकर उनकी जगह पर सहज और प्रचलित हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।
    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आम नागरिक जब किसी शिकायत, अपराध सूचना अथवा अन्य कार्य से थाने जाता है, तो वह अक्सर पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर या अन्य दस्तावेजों की भाषा को लेकर असमंजस में रहता है। अन्य भासाओ के शब्द आम लोगों के लिए अनजाने होते हैं, जिससे वे न तो अपनी बात ठीक से समझा पाते हैं और न ही पूरी प्रक्रिया को ठीक से समझ पाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस का उद्देश्य नागरिकों की सहायता और सुरक्षा है, तो उसकी भाषा भी ऐसी होनी चाहिए जो नागरिकों की समझ में आए और उनके विश्वास को बढ़ाए।
    उपमुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है, जिसमें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि पुलिस की व्यवहारिक कार्यवाहियों में प्रयुक्त कठिन, पारंपरिक शब्दों को सरल और स्पष्ट हिंदी में बदला जाए। इसके लिए एक शब्द सूची भी तैयार की गई है, जिसमें पुराने कठिन शब्दों के स्थान पर उपयोग किए जाने योग्य सरल विकल्प सुझाए गए हैं।
    इस पत्र में यह भी निर्देशित किया गया है कि सभी अधीनस्थ अधिकारियों को इस विषय में अवगत कराया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि यह आदेश केवल औपचारिकता भर न रहे, बल्कि इसका वास्तविक कार्यान्वयन प्रदेश की प्रत्येक पुलिस चौकी, थाने और कार्यालय में दिखे।
    छत्तीसगढ़ पुलिस अब केवल कानून का पालन कराने वाली संस्था न होकर जनसंवाद का माध्यम भी बनेगी। भाषा के इस सरलीकरण से शिकायतकर्ता को अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने, सुनने और समझने में सुविधा होगी। एफआईआर जैसी प्रक्रिया, जो अब तक केवल अधिवक्ताओं या पुलिस कर्मियों की समझ में आती थी, वह अब आम नागरिक के लिए भी बोधगम्य हो सकेगी।
    1 अदम तामील-सूचित न होना
    2 इन्द्राज -टंकन
    3 खयानत-हड़पना
    4 गोश्वारा-नक्शा
    5 दीगर-दूसरा
    6 नकबजनी -सेंध
    7 माल मशरूका लूटी-चोरी गई सम्पत्ति
    8 मुचलका-व्यक्तिगत बंध पत्र
    9 रोजनामचा-सामान्य दैनिकी
    10 शिनाख्त-पहचान
    11 शहादत-साक्ष्य
    12 शुमार-गणना
    13 सजायाफ्ता- दण्ड प्राप्त
    14 सरगना -मुखिया
    15 सुराग -खोज
    16 साजिश -षडयंत्र
    17 अदालत दिवानी -सिविल न्यायालय
    19 फौजदारी अदालत- दांडिक न्यायालय
    20 इकरार नामा -प्रतिज्ञापन
    21 बनाम विक्रय -पत्रक
    22 इस्तिफा -त्याग-पत्र
    23 कत्ल-हत्या
    24 कयास -अनुमान
    25 खसरा क्षेत्र- पंजी
    26 खतौनी -पंजी
    27 गुजारिश -निवेदन
    28 जब्त -कब्जे में लेना
    29 जमानतदार -प्रतिभूति दाता
    30 जमानत -प्रतिभूति
    31 जरायम- अपराध
    32 जबरन -बलपूर्वक
    33 जरायम पेशा -अपराधजीवी
    34 जायदादे मशरूका -कुर्क हुई सम्पत्ति
    35 दाखिलखारिज- नामांतरण
    36 सूद -ब्याज
    37 हुजूर -श्रीमान/महोदय
    38 हुलिया -शारीरिक लक्षण
    39 हर्जाना क्षति-प्रतिपूर्ति
    40 हलफनामा-शपथ-पत्र
    41 दफा- धारा
    42 फरियादी -शिकायतकर्ता
    43 मुत्तजर्रर -चोट
    44 इत्तिलानामा- सूचना पत्र
    45 कलमबंद करना -न्यायालय के समक्ष कथन
    46 गैरहाजिरी -अनुपस्थिति
    47 चस्पा- चिपकाना
    48 चश्मदीद- प्रत्यक्षदर्शी
    49 जलसाजी- कूटरचना
    50 जिला बदर -निर्वासन
    51 जामतलाशी -वस्त्रों की तलाशी
    52 वारदात- घटना
    53 साकिन- पता
    54 जायतैनाती- नियुक्ति स्थान
    55 हाजा स्थान-परिसर
    56 मातहत -अधीनस्थ
    57 जेल हिरासत -कब्जे में लेना
    58 फौती -मृत्यु सूचना
    59 इस्तगासा- छावा
    60 मालफड -जुआ का माल मौके पर बरामद होना
    61 अर्दली -हलकारा
    62 किल्लत मुलाजमान- कर्मगण की कमी
    63 तामील कुनन्दा- सूचना करने वाला
    64 इमदाद -मदद
    65 नजूल -राज भूमि
    66 फरार -भागा हुआ
    67 फिसदी- प्रतिशत
    68 फेहरिस्त -सूची
    69 फौत- मृत्यु
    70 बयान- कथन
    71 बेदखली-निष्कासन
    72 मातहत- अधीन
    73 मार्फत- द्वारा
    74 मियाद -अवधी
    75 रकबा-क्षेत्रफल
    76 कास्तकार- कृषक
    77 नाजिर -व्यवस्थापक
    78 अमीन राजस्व -कनिष्ठ अधिकारी
    79 राजीनामा -समझौता पत्र
    80 वारदात -घटना
    81 संगीन -गंम्भीर
    82 विरासत -उत्तराधिकार
    83 वसियत- हस्तांन्तरण लेख
    84 वसूली -उगाही
    85 शिनाख्त- पहचान
    86 सबूत साक्ष्य-प्रमाण
    87 दस्तावेज- अभिलेख
    88 कयास -अनुमान
    89 सजा -दण्ड
    90 सनद -प्रमाण पत्र
    91 सुलहनामा-समझौता पत्र
    92 अदम चौक- पुलिस असंज्ञेय हस्ताक्षेप, अगोग्य अपराध की सूचना
    93 कैदखाना- बंदीगृह
    94 तफतीश/तहकीकात -अनुसंधान/जाँच/विवेचना
    95 आमद/रवाना/रवानगी-आगमन, प्रस्थान
    96 कायमी-पंजीयन
    97 तेहरीर- लिखित या लेखीय विवरण
    98 इरादतन- साशय
    99 खारिज/खारिजी/रद्द निरस्त/निरस्तीकरण
    100 खून आलुदा रक्त-रंजित/रक्त से सना हुआ
    101 गवाह/गवाहन- साक्षी/साक्षीगण
    102 गिरफ्तार/हिरासत -अभिरक्षा
    103 तहत् -अंतर्गत
    104 जख्त, जख्मी, मजरूब -चोट/घाव घायल/आहत
    105 दस्तयाब -खोज लेना/बरामत
    106 मौका ए वारदात-घटना स्थल
    107 परवाना- परिपत्र/अधिपत्र
    108 फैसला- निर्णय
    109 हमराह -साथ में

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    ₹40 करोड़ का ‘टेक्निकल टावर’ लेगा आकार, कृष्ण कुंज के पेड़ों को नहीं पहुंचेगी आंच

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन

    April 23, 2026

    जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक

    April 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,138

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,338

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,278

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,207
    Don't Miss
    बिलासपुर

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प

    By Khabar WorldApril 23, 202617

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली/नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए आयोजित पत्रकार…

    सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी

    April 23, 2026

    बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत

    April 23, 2026

    शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल

    April 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook X (Twitter)
    Our Picks

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प

    April 23, 2026

    सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी

    April 23, 2026

    बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत

    April 23, 2026

    शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल

    April 23, 2026

    लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय

    April 23, 2026

    सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

    April 23, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.