खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में कवासी लखमा और हरीश लखमा की संपत्ति के साथ सुकमा स्थित कांग्रेस भवन को अटैच कर दिया है। देश में पहली बार है जब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय भवन को ईडी ने अटैच किया गया है। हालांकि, ईडी के वकील ने इसे प्रोविशनल बताया है।
जानकारी के अनुसार, शराब घोटाले में कवासी लखमा और उनके बेटे हरीश लखमा के रायपुर स्थित करीबन छह करोड़ की संपत्ति को प्रोविशनल अटैच किया गया है। इसमें सुकमा स्थित भूमि, भवन, और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है। वहीं इसमें सुकमा स्थित कांग्रेस कार्यालय भी शामिल है, जिसके हरीश लखमा के नाम पर दर्ज होने की बात कही जा रही है।
क्या है शराब घोटाला?
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में किए गए कथित 2161 करोड़ के शराब घोटाले में ED ने 21 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


