खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुर्गकोंदल ब्लॉक के कोटरी नदी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया एनीकट का गेट सड़ गया है, जिससे पूरा पानी रिसकर खाली हो चुका है। गेट के सड़ जाने से करोड़ों की लागत से बनाया गया एनीकट किसी काम का नहीं रह गया है, जिसके परिणाम स्वरूप एनीकट एवं नदी पूरी तरह सूख गई है, जिससे एनीकट के आस-पास के किसानों एवं ग्रामीणाें के निस्तार के उपयाेग के लिए पानी समस्या हो रही है। किसान मनीष कुमेटी, दारशु जाड़े, मोती बढाई, जीवन रावटे, मिश्री आरदे, पलटन जैन, मांहगी जैन, अजीत जैन, नारायण पटेल, संतु चनाप, पंचायत सुरुंगदोह के पूर्व सरपंच नामदेव मरकाम का खेत एनीकट से लगा हुआ है।
उक्त किसानाें ने बताया कि एनीकट में पानी भरे होने से गांव का जल स्तर भी बना हुआ था, लेकिन एनीकट का गेट सड़ जाने से नदी का पानी पूरी तरह बह गया है। इससे वे ग्रीष्मकालीन फसल नहीं ले पाए। किसानों ने स्टॉपडैम के गेट की मरम्मत करने की मांग की है।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


