खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले की विधायक सुश्री लता उसेंडी ने आज शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे नगर के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में जारी विकास एवं निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। इस निरीक्षण अभियान के तहत उन्होंने सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था और सफाई जैसे मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की।
सुश्री उसेंडी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हों। निरीक्षण के दौरान सुश्री लता उसेंडी बंधा तालाब उद्यान भी पहुंचीं, जहां उन्होंने उद्यान में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की गति और गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए स्थानीय अधिकारियों से निरंतर निगरानी रखने कहा है। विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं समय पर और अच्छी गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।
इस दाैरान पर नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, सीएमओ दिनेश डे, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत


