खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्जना के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश में आज शुक्रवार को तेज गर्जना के साथ ही कई इलाकों में आसमानी बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग अलग इलाकों भारी बारिश का अनुमान भी मौसम विभाग की तरफ से जताया गया है।
वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, दंतेवाड़ा समेत कई अन्य जिलों में जमकर बारिश होगी।
बात की जाए राजधानी रायपुर की तो रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के बाद शमा को भारी बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। रायपुर में धिकतम तापमान 35°C जबकि न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं अगर प्रदेश में मानसून के आगमन को लेकर बताया गया कि, मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में अभी 3-4 दिन का समय और लगेगा।
Trending
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत
- जांजगीर-चांपा में खूनी रंजिश: रेत कारोबारी की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई घायल


