खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश में 12 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है, वहीं 15 मरीज रिकवर होकर स्वस्थ भी हुए हैं। इससे अब प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 42 रह गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 35 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही इलाज करा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को रायपुर से 6, बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं, अब तक प्रदेश में कुल 87 कोविड केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 45 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
फिलहाल 6 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रायपुर में एक मरीज की स्थिति गंभीर होने के कारण ICU में भर्ती किया गया है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शासकीय जिला अस्पतालों सहित अन्य हेल्थ सेंटर्स में तकनीकी और गैर-तकनीकी स्टाफ को सैंपल कलेक्शन से लेकर इलाज तक की ट्रेनिंग दी जा रही है। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन भी किया गया है।
मई महीने में अब तक कोविड के सबसे ज्यादा केस 6 मई को सामने आए थे। उस दिन रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज मिला था, जिससे कुल 17 केस एक ही दिन में दर्ज किए गए थे। यह संख्या नया वैरिएंट सामने आने के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा जैसे कुल 6 जिलों में कोविड के मरीज मिल चुके हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अधिकतर मरीजों में लक्षण हल्के हैं और वे होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं।
Trending
- आज बगलामुखी जयंती पर पूजा में पढ़ें ये कथा, माता होंगी प्रसन्न
- MI-CSK मैच के बाद कितनी बदली प्वाइंट्स टेबल? जानें किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- पहले दिन कितने करोड़ से ओपनिंग कर सकती है अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’? जानें- प्रीडिक्शन
- अरावली का ‘हरा सोना’: सिर्फ फल ही नहीं, टिमरू के पत्ते भी हैं आयुर्वेद का खजाना; स्किन से शुगर तक रामबाण इलाज
- CGBSE बोर्ड रिजल्ट 2026: 30 अप्रैल को आ सकते हैं 10वीं-12वीं के परिणाम
- ₹3 लाख का गबन, पंचायत सचिव सस्पेंड; सरपंच के डिजिटल सिग्नेचर के दुरुपयोग का खुलासा
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: भीषण गर्मी के बीच लू का अलर्ट, 26 अप्रैल से मिलेगी राहत
- जांजगीर-चांपा में खूनी रंजिश: रेत कारोबारी की घर में घुसकर हत्या, छोटा भाई घायल


