नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी महज 212 रनों पर समाप्त हो गई है। कगिसो रबाडा के आगे कंगारू टीम के बल्लेबाजों की एक न चली, जिन्होंने कुल 5 विकेट झटके। रबाडा अब WTC फाइनल में 5 विकेट-हॉल लेने वाले केवल दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर ने बनाए, जिनके बल्ले से 72 रनों की पारी निकली।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग का न्योता दिया था। कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि 67 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए थे। उस्मान ख्वाजा तो खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने 79 रनों की पार्टनरशिप कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा। स्मिथ 66 रन बनाकर आउट हुए।
एलेक्स कैरी को शुरुआत तो मिली, लेकिन वो 23 रनों को बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। ऑलराउंडर प्लेयर ब्यू वेबस्टर क्रीज पर मजबूत चट्टान की तरह क्रीज पर टिके रहे, लेकिन 72 के स्कोर पर आउट हो गए। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए थे, लेकिन अगले 20 रनों के भीतर ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी पांच विकेट गंवा दिए।
कगिसो रबाडा ने उस्मान ख्वाजा को शून्य के स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। रबाडा ने धड़ाधड़ विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट चटका डाले, जिनमें से उन्होंने 2 को क्लीन बोल्ड भी किया। रबाडा ने उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का विकेट लिया। उनके अलावा मार्को जानसेन ने भी अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर 3 विकेट लिए। वहीं एडन मार्करम और केशव महराज ने एक-एक विकेट लिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


