खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। जिले के ग्राम मोहड़ में रेत तस्करों की दबंगई सामने आई है। रेत तस्करी रोकने पहुंचे ग्रामीणों पर तस्करों ने फायरिंग कर दी, जिसमें दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। एक घायल को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मोहड़ में लंबे समय से अवैध रूप से रेत तस्करी हो रही थी। मंगलवार देर रात कुछ ग्रामीण रेत तस्करों को रोकने पहुंचे, तभी तस्करों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।
घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


