खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के दुधावा वन क्षेत्र के आछी डोंगरी में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आदमखोर वन्य प्राणी तेंदुए को पिंजरे मै कैद करने में सफल रही है । यह तेंदुआ वर्ष 2024 से अब तक कुल 6 ग्रामीण और बच्चों पर हमला कर चुका था । वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के दुधावा क्षेत्र में वन विभाग के द्वारा लगाये गये पिंजरे में मंगलवार सुबह 3 बजे एक तेंदुआ फंस गया।
यह तेंदुआ पिछले कुछ हफ्तों से आछी डोंगरी के जंगल क्षेत्र से आकर गांवों के आस-पास बच्चों और पालतू मवेशियों पर हमले कर रहा था। वन विभाग के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ लगभग 4 वर्ष का है। आदमखोर वन्य प्राणी तेंदुए काे पकड़ने के बाद इसे सिंगारभाट रेस्ट हाउस लाया गया है। यहां इसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद इसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर सुनते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। दुधावा, आछीडोंगरी और आसपास के गांवों के लोगों ने तेंदुए के पकड़े जाने पर राहत महसूस की। हालांकि उन्हें अभी भी क्षेत्र में अन्य हिंसक जानवरों की मौजूदगी की चिंता है। ग्रामीणों ने वन्यप्राणी हमलों से बचाव के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज


