नई दिल्ली। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी के साथ अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करने के बाद इसने फर्स्ट मंडे टेस्ट में भी टॉप किया। चलिए यहां जानते हैं ‘हाउसफुल 5’ की पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को कितनी कमाई रही?
‘हाउसफुल 5’ ने 5वें दिन कितना किया कलेक्शन?
दो एंडिंग वाली तरुण मनसुखानी निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ का क्रेज दर्शको के सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां तक कि इस कॉमेडी थ्रिलर को देखने के लिए वीकडेज में भी खूब ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंच रही है। इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ छप्परफाड़ कमाई कर रही है।
इसने रिलीज के चार दिन में ही 100 करोड़ी बनकर इतिहास रच दिया हैं। वहीं अब पांचवें दिन भी फिल्म ने डबल डिजीट में ही कमाई की है। इन सबके बीच ‘हाउसफुल 5’ के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक
‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन 24 करोड़ से खाता खोला था।
दूसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ कमाए और तीसरे दिन का कलेक्शन 32.5 करोड़ रुपये रहा।
वहीं चौथे दिन अक्षय कुमार स्टारर फिल्म की कमाई 13 करोड़ रुपये रही।
वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 10.75 करोड़ का कारोबार किया है।
इसी के साथ ‘हाउसफुल 5’ की पांच दिनों की कुल कमाई अब 111.25 करोड़ रुपये हो गई है।
सिकंदर को मात देने से इंचभर दूर है ‘हाउसफुल 5’
‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर शानादर कमाई कर रही है। ये फिल्म साल 2025 की टॉप 10 फिल्मों में केसरी चैप्टर 2 को मात देकर पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं अब इसने पांचवें दिन सलमान खान स्टारर सिकंदर को भी मात दे दी। ‘हाउसफुल 5’ ने 111.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ सिकंदर के भारत में लाइफ टाइम नेट कलेक्शन 110.1 करोड़ (सैकनिल्क के आंकड़े) को मात दे दी है। इसी के साथ ये साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब ये स्काई फोर्स को मात देने की ओर तेजी से बढ़ रही है।
‘हाउसफुल 5’ बजट निकालने से कितनी है दूर
‘हाउसफुल 5’ को साजिद नाडियाडवाला ने 240 करोड़ के बजट में बनाया है। फिल्म को दो वर्जन ‘हाउसफुल 5 ए’ और ‘हाउसफुल 5 बी’में रिलीज किया गया है। दोनों फिल्मों की कहानी एक ही है लेकिन आखिर से 15 से 20 मिनट का क्लाइमेक्स अलग है जिसमें हत्यारे भी अलग-अलग हैं। वहीं ‘हाउसफुल 5’ को अपना बजट वसूलने के लिए अभी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी स्पीड बनाए रखनी होगी। तभी ये 240 करोड़ का आंकड़ा छू पाएगी।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार


