खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टैक्स चोरी के मामले में रायपुर जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अगस्त्य एंटरप्राइजेज और अग्रवाल एंटरप्राइजेज के संचालक अमन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। व्यापारी ने अलग-अलग फर्म के नाम पर करीब 26 करोड़ की टैक्स चोरी की थी।
लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल ने प्रदेश के अलग–अलग बोगस फर्म से 2023 से 2025 तक 144 करोड़ की खरीदी की। इसका इनपुट टेक्स क्रेडिट का लाभ लेकर अन्य जिलों के व्यापारियों को पास ऑन कर के करीब 26 करोड़ का लाभ लिया।
इन बोगस फर्म के नाम पर हुई खरीदी
हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, महावीर इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, विनायक वेंचर्स, ललित ट्रेडलिंक और अगस्त्या इंटरप्राइजेस के नाम करीब 144 करोड़ की बोगस खरीदी की गई है। इससे शासन को करीब 26 करोड़ की टैक्स हानि पहुंची है ।
पेपर में मृतक को बताया जिंदा
अमन अग्रवाल ने ऐसे–ऐसे व्यक्तियों के नाम से बोगस फर्म तैयार किया जिनकी मृत्यु 2010 में हो गई थी। लेकिन 2013 और 15 में उससे खरीदी दिखाई गई।
स्टेट जीएसटी की पहली गिरफ्तारी
फिलहाल लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को स्टेट जीएसटी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्टेट जीएसटी द्वारा की गई पहली गिरफ्तारी है। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Trending
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?


