खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के प्रभारी कलेक्टर प्रतीक जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति के लिए कार्य योजना बनाकर स्लैब स्तर के मकानों को बारिश से पहले पूर्ण करवाएं । कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन ने मंगलवार को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में आगामी 2 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की तैयारियों के संबंध में चर्चा किया गया। साथ ही शासन द्वारा जारी स्थानातंरण नीति के संबंध भी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बैठक में बाढ़-आपदा प्रबंधन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों को दायित्व दिया गया और ब्लाॅक स्तरीय समिति की जल्द बैठक करने के निर्देश दिए। नक्सल पीड़ितों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल के तहत उनके राशन कार्ड, बैंक खाता, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड प्राथमिकता से जारी किया जाए। बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद के स्वीकृत कार्यो देवगुड़ी निर्माण कार्यों की अपूर्ण स्वीकृत हितग्राहीमूलक कार्यों की और जल-जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा किए। इसके साथ ही शासन से प्राप्त निर्देश और समय-सीमा के प्रकरणों पर चर्चा किया गया।
श्री जैन ने नियद नेल्लानार योजना के तहत ग्राम के सभी घरों का विद्युतीकरण करवाने, उज्ज्वला योजना की एंट्री पात्र-अलाभान्वित की जानकारी को अद्यतन रखने तथा हर घर नल जल योजना के जानकारी को अपडेट करवाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में विभागीय योजनाओं के समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के कार्य, स्व-सहायता समुहों के दीदियों को आर्थिक सहायता देने के लिए जनपद स्तर पर कार्यवाही की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत विकास कार्यों, जिला खनिज न्यास निधि के अपूर्ण कार्यों सहित मुख्यमंत्री अद्योसंरचना संरचना एवं उन्नयन प्राधिकरण योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, अद्योसंरचना विकास एवं पर्यावरण उपकर निधि अंतर्गत के कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए किसानों का पंजीयन शत-प्रतिशत करने पर जोर दिया। आकाशीय बिजली से होने वाली दुर्घटना एवं बचाव का ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करवाने कहा।
बैठक में सीईओ ने जनपद पंचायत एवं नगरीय निकायों में सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेंशन योजनाओं में 60 प्लस का सर्वे की पात्र-अपात्र आवेदनों, खाद्य विभाग के खाद्यान्न भण्डारण की स्थिति की समीक्षा की गई साथ ही चावल का भण्डारण समय पर करवाएं, जहां ज्यादा आवश्यकता है उसकी कार्ययोजना बनाकर भण्डारण करवाना सुनिश्चित करें। खरीफ वर्ष 2025-26 किसान क्रेडिट कार्ड लक्ष्य पूर्ति पर कार्यवाही पर चर्चा किए। साथ ही उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, कृषक परिवारों एवं वनाधिकार पट्टाधारी कृषकों को नवीन केसीसी जारी करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड बनाने के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बचे हुए हितग्राही स्थलों पर सप्ताह में एक दिन कार्ड बनाने का आयोजन करें। उन्होंने आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड का डोर टू डोर के आधार पर कव्हरेज सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


