खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना ने पालनार जैसे दुर्गम इलाके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित पालनार में नियद नेल्लानार योजना के तहत 300 से अधिक घरों में बिजली पहुंचाई गई है, ग्रामीणों का कहना है कि 25 वर्ष तक गांव अंधेरे और डर के साये में था। नक्सल आतंक के कारण वीरान हुए इस गांव में अब विकास दिखने लगा है।
बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा ने बताया कि पालनार सात पारा-मोहल्लों में फैला बड़ा गांव है, यहां 14 ट्रांसफार्मरों की मदद से प्रत्येक घराें में बिजली पहुंचाई गई है। उन्हाेने बताया कि गांव में 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का कार्य पूराकर लिया गया है, जल जीवन मिशन के तहत नल से स्वच्छ जल की आपूर्ति शुरू हाे गई है, मोबाइल टॉवर और सुरक्षा शिविर स्थापित किये गये हैं, ग्रामीणों को राशन कार्ड, आधार, बैंक पासबुक जैसे दस्तावेज देने आधार शिविर आयोजित कर प्रदान किये गये हैं।
पालनार सरपंच मालती ताती और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अब बिजली से बच्चों की पढ़ाई मुमकिन हुई है, और सुरक्षा का अहसास भी बढ़ा है। गांव में अब सांप-बिच्छुओं का डर कम हो गया है, और लोगों को लग रहा है कि उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल है। ग्रामीणों ने इस परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि नियद नेल्लानार योजना से सिर्फ विकास नहीं, भरोसा भी लौटा है।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


