खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को कोंटा थाना क्षेत्र के फंडीगुड़ा के पास डाेंडरा में एक क्रशर प्लांट में नक्सलियों ने लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर उसके आस-पास नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी भी लगा दी थी, इस दाैरन वहां हुए आईईडी विस्फाेट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे बलीदान हो गए। वहीं एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए, जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है। क्रशर प्लांट में नक्सलियों द्वारा पुलिस के जवानाें को ट्रैप में फंसाने के लिए पोकलेन में आग लगाने के बाद उसके आस-पास नक्सलियों ने दो आईईडी लगा रखा था, जिसमें से एक आईईडी पर कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे का पैर पड़ने पर विस्फाेट हाे गया। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के बम निरोधक दस्ता ने आज मंगलवार काे उसी इलाके से 2.5 किलो का प्रेशर आईईडी बम बरामद किया है। बीडीएस की टीम ने आईईडी को बरामद कर सुरक्षित तरीके से माैके पर ही निष्क्रिय कर दिया है।
आज 10 जून को नक्सलियों ने भारत बंद का आव्हान किया था, बंद से पहले नक्सल प्रभावित इलाकाें में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए नक्सली आईईडी विस्फाेट की साजिश रची थी। जिसे अंजाम देने के लिए 8 जून की रात को नक्सलियों ने कोंटा के डाेंडरा में स्थित गिट्टी खदान में माइनिंग में लगे लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर दिया। इस नक्सली वारदात के बाद घटना स्थल की छानबीन करने के लिए बीडीएस ( बम निरोधक दस्ता) की टीम मौके पर पहुंची। पोकलेन के पीछे लगभग 2.5 किलो का प्रेशर आईईडी बम बरामद किया गया। जिसके बाद सुरक्षित तरीके से आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Trending
- छोटे भाई ने मां के सामने बड़े भाई को जिंदा जलाया, इलाके में फैली सनसनी
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी की किस्मत का फैसला आज
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट


