खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बहुचर्चित शराब घोटाला में गिरफ्तार विजय भाटिया की पुलिस रिमांड 12 जून तक बढ़ गई है। ईओडब्ल्यू पहले ही 9 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर चुकी है। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद विजय भाटिया को ACB/EOW की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से एक बार फिर रिमांड अवधि बढ़ा दी गई।
बता दें कि एक जून को छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार करने के साथ उसके भिलाई के नेहरू नगर स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। विजय भाटिया के साथ उनके मैनेजर संतोष रामटेके के घर में भी छापेमारी की गई थी।
शराब घोटाले की कड़ियों को जोड़ने में लगी एसीबी-ईओडब्ल्यू ने विजय भाटिया के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक और करीबी शराब कारोबारी पप्पू बंसल को हिरासत में ले चुकी है। बताया गया कि ईओडब्ल्यू दोनों शराब कारोबारियों – पप्पू बंसल और और विजय भाटिया को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी।
2161 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में ED ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से लेकर पूर्व रायपुर महापौर एजाज ढेबर के बड़े भाई अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा, त्रिलोक सिंह ढिल्लन के अलावा छत्तीसगढ़ डिस्टलर, वेलकम डिस्टलर, टॉप सिक्योरिटी, ओम साईं ब्रेवरेज, दिशिता वेंचर, नेस्ट जेन पावर, भाटिया वाइन मर्चेंट, और सिद्धार्थ सिंघानिया जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


