खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत समय-समय पर सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्षन कार्यक्रम चलाये जा कर शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर, पोस्टर, पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। वहीं अंदरूनी इलाके में खाेले जा रहे सुरक्षा कैंप एवं लगातार की जा रही कार्यवाही से सुरक्षाबलाें एवं पुलिस के बढ़ते दबाव के परिणाम स्वरूप नक्सली संगठन में पूर्वी बस्तर डिवीजन के आमदई एलओएस के रूप में सक्रिय एक स्थायी वारंटी नक्सली सुकालू राम नाग पिता मानुराम नाग उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम तुमड़ीवाल, थाना पुंगारपाल काेंड़ागांव ने आज मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव शंकर लाल बघेल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। जिन्हें प्रोत्साहन राशि 50 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय किया जायेगा।
इस दौरान कौशलेन्द्र देव पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, सतीष भार्गव उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स कोण्डागांव तथा अन्य उपस्थित रहे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली सुकालू राम नाग 14 फरवरी 2018 को ग्राम तुमड़ीवाल निवासी कटियाराम नाग को जनअदालत लगाकर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाते हुये मार-पीट करने व जान से मारने की धमकी देते हुए घर से लगभग साढ़े तीन लाख रूपये के सामान, जिसमें गाय, बैलए बर्तन कपड़ा, बकरी, मुर्गा-मुर्गी व अन्य दैनिक उपयोगी सामान को लुटपाट करने की वारदात में शामिल रहा।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


