खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। महादेव घाट इलाके में 4 जून की रात एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई युवतियों और लड़कों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीडी नगर पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। मामले में पुलिस ने 5 युवतियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मारपीट में शामिल युवतियों के मोबाइल की जांच के दौरान 250 से ज्यादा युवतियों का नेटवर्क सामने आया है, जो देह व्यापार से जुड़ा हुआ है। इन मोबाइलों में आपत्तिजनक चैट, सौदेबाजी की बातचीत, अश्लील फोटो और वीडियो भी बरामद हुए हैं।
जांच में यह भी सामने आया है कि यह सेक्स रैकेट केवल रायपुर तक सीमित नहीं था। इसका संचालन दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और बस्तर जैसे जिलों तक फैला हुआ था। इस गिरोह में रायपुर, बिलासपुर और कवर्धा की युवतियां भी शामिल थी। इनमें से एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है जो की फिलहाल बिलासपुर में रह रही थी।
पुरानी बस्ती सीएसपी राजेश देवांगन ने बताया कि शुरुआत में युवतियों की शिकायत पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई थी। लेकिन जब दूसरी ओर से युवकों ने भी वीडियो और प्रमाण पेश किए, तो युवतियों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया। उन्हें थाने तलब कर पूछताछ की गई। इस दौरान थाने में युवतियों के मोबाइल फोन को जब्त कर जब उनकी जांच की गई, तो कई आपत्तिजनक सामग्री मिली। फोन से प्राप्त डेटा में आपत्तिजनक व्हाट्सएप चैट, सौदेबाजी में उपयोग की जा रही रेट लिस्ट, ग्राहकों से बातचीत, लड़कियों की फोटो और वीडियो जैसे प्रमाण मिले, जो देह व्यापार में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं।
सीएसपी देवांगन के अनुसार, इसी आधार पर डीडी नगर थाना पुलिस ने पीटा एक्ट (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत 5 युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उनके मोबाइल फोन साइबर सेल को भेजे गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


