खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नक्सल संगठन के शीर्ष कैडर के कुख्यात नक्सली नंबाला केशवराव उर्फ बसवराजू उर्फ गगन्ना सहित 27 नक्सलियों के के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने आज 10 मई भारत बंद का आह्वान किया है। नक्सलियों के बस्तर बंद को देखते हुए पूरे संभाग में पुलिस और सुरक्षाबल अलर्ट पर है । 9 जून काे एक दिन पहले सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड़ के डोंडरा इलाके में हुए नक्सली वारदात के बाद आज 10 जून काे नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबल मुस्तैद हैं, नक्सलियाें के बंद के दाैरान आज मंगलवार दाेपहर तक किसी भी नक्सली वारदात की सूचना नही मिली ली है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा कि बंद के दौरान नक्सली क्षेत्र की जनता, शासकीय संपति, प्राइवेट संपति और पुलिस बल को नुकसान पहुंचाने के लिये अलग-अलग पैंतरे आजमाते हैं । बंद के दौरान नक्सली किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे सकें, इसके लिए पूरे बस्तर संभाग में सुरक्षाबल अलर्ट मोड़ पर है। सुकमा आईईडी विस्फाेट से पुलिस पीछे नहीं हटेगी। पुलिस का इरादा मजबूत है, बस्तर बंद और आने वाले दिनों में नक्सलियों की साजिश को नाकाम करने के लिए बस्तर में अधिकारी, जवान सभी का संकल्प मजबूत है। उन्हाेने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि नक्सलियों की इस कायराना हरकत को अपने मन मे न रखें, क्योंकि पूरी जनता, शासन, प्रशासन, पुलिस सभी उनके साथ हैं।
गाैरतलब है कि क्रेशर प्लांट में नक्सलियों ने एक लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर दिया था, जिसकी सूचना पर नक्सलियों बस्तर बंद के एक दिन पहले 9 जून को सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड़ के डोंडरा इलाके में कोंटा एएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी व जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे। नक्सलियों द्वारा लोडर मशीन (पाेकलेन) को आग के हवाले कर उसके आस-पास नक्सलियों ने प्रेशर आईईडी भी लगा दी थी, इस दाैरन वहां हुए आईईडी विस्फाेट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे बलीदान हो गए। वहीं एसडीओपी भानुप्रताप चंद्राकर और कोंटा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला घायल हो गए, जिनका रायपुर में इलाज चल रहा है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


