खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के कुतुल मार्ग से आज मंगलवार काे मुखबिर से मिली सूचना पर नक्सलियों को अवैध हथियार, कारतूस, गोला-बारूद तथा अन्य सामान सप्लाई करने वाले आराेपी प्रकाश सोनी उम्र 27 वर्ष निवासी बख़रूपारा नारायणपुर काे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से स्कूटी में रखे कॉर्डेक्स वायर लगभग 3 मीटर, बिजली तार, स्कैनर( वॉकी टॉकी), 20 नग कारतूस, 3 नग डेटोनेटर बरामद किया गया है। पूछ-ताछ में आराेपी प्रकाश सोनी ने स्वीकार किया कि विगत चार पांच वर्षों से वह लगातार नक्सलियों के संपर्क में रहा है, और नक्सलियों को बड़ी मात्रा में बंदूक की गोली, विस्फोटक सामग्री व नक्सल सामग्री अवैध रूप से खरीदकर नारायणपुर लाकर नक्सलियों को देना स्वीकार किया है। आराेपी प्रकाश सोनी ने कई नक्सलियों सहित अन्य आरोपियों के नाम का ख़ुलासा भी किया है।
नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी और धर पकड़ हेतु टीम गठित कर अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संभावित लिंक और सहयोगियों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिससे इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।गिरफ्तार आराेपी के विरूद्ध थाना नारायणपुर में धारा- 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले की विवेचना कर रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक


