खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। सोमवार को शहर के विनोबानगर, ग्रीन पार्क कालोनी और टिकरापारा से तीन नए मरीज मिले। संक्रमितों में दो पुरूष और एक महिला है।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले संक्रमित मरीजों में से एक आईशोलेसन से बाहर आ चुके हैं वहीं सभी मरीजों की हालत भी अभी स्थिर है।
बता दे कि अब तक राजकिशोरनगर, सरकंडा, तोरवा, नेहरू नगर, गुलाब नगर, मोपका, हेमूनगर, 27 खोली मंगला, टिकरापारा, ग्रीनपार्क कालोनी और विनोबानगर में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी की स्थिति सामान्य है।


