नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बेहद अनूठे दौर से गुजर रहा है। पिछले डेढ़ दशक से टीम इंडिया का भार अपने कंधों पर उठाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली, टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। अब फैंस विराट और रोहित को सिर्फ ODI मैचों में खेलते हुए देख पाएंगे। 2027 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को ज्यादा वनडे मैच नहीं खेलने हैं, इसलिए विराट और रोहित बहुत कम मुकाबलों में खेलते हुए दिखेंगे। इसी बीच रोहित की वनडे रिटायरमेंट को लेकर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया है कि बोर्ड उम्मीद कर रहा था कि रोहित शर्मा, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास ले लेंगे। सूत्र ने बताया, “सच्चाई यह है कि बोर्ड में बहुत सारे लोगों ने सोचा था कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद ODI फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे। वनडे क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर रोहित की चयनकर्ताओं से कोई चर्चा नहीं हुई थी।”
रोहित ने क्या कहा?
टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता था। उस ऐतिहासिक जीत के बाद रोहित शर्मा ने अपनी रिटायरमेंट को लेकर कहा था कि, “एक और बात, मैं एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैं संन्यास पर सब साफ कर देना चाहता हूं, जिससे आगे कोई अफवाह ना उड़े।”
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रोहित शर्मा IPL 2025 में व्यस्त हो गए थे। यह शायद किसी ने नहीं सोचा होगा कि आईपीएल के दौरान ही रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लेंगे। रोहित ने 7 मई, 2025 को अपने टेस्ट करियर का समापन कर दिया था। ‘हिटमैन’ 2024 में टी20 से भी संन्यास ले चुके हैं। भारतीय टीम की अगली वनडे सीरीज अगस्त में बांग्लादेश के खिलाफ होनी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट


