खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यो में लगातार सामने आ रहे कोरोना मरीजों के चलते एक्टिव मरीजों की संख्या 700 के पार हो गई है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। देशभर में अभी कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6491 पहुंच गई है। बात करें आज 10 जून 2025 की तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44 पहुंच गई है। 44 में से 40 का इलाज होम आइसोलेशन में जारी है।
बता दें कि, प्रदेश में कोरोना के अब तक 50 मामले सामने आ चुके हैं। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के बाद अब बालोद जिला भी कोरोना की चपेट में आया गया है। आंकड़ों के अनुसार, होम क्वारंटाइन में 40 पीड़ित हैं। रायपुर में सबसे ज्यादा 31 मरीज मिले हैं। वहीं, बिलासपुर में 12, दुर्ग में 5, बालोद और बस्तर में 1-1 मरीज, मिले हैं।
बता दें कि, बीते शुक्रवार को 1183 मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से 17 मरीज पाजीटिव मिले थे। इनमें सर्वाधिक रायपुर में 11 लोग शामिल थे। इसके बाद बिलासपुर में 5 और दुर्ग में 1 नया मरीज मिला था। हालांकि, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि सभी में सामान्य इंफ्लूएंजा जैसे लक्षण हल्का बुखार, सर्दी-खांसी या गले में खराश पाए गए हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ‘सर्विस रूल्स’ पर सरकार का हंटर: बिना अनुमति किसी भी संगठन से जुड़ाव पर रोक, अनुशासन का नया युग शुरू
- मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी मंजरी को कच्चे दूध में मिलाकर करें ये काम, साल भर होगी धन की बारिश!
- इकाना में राजस्थान का ‘राज’: गेंदबाजों के दम पर लखनऊ को 40 रनों से रौंदा
- ‘धुरंधर 2’ का बाल भी बांका नहीं कर पाई ‘भूत बंगला’, 35वें दिन भी की शानदार कमाई, जानें- ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ने से है कितनी दूर?
- गर्मी में पपीता आपकी सेहत के लिये कैसे है फायदेमंद, इसको खाने का सही समय क्या है?
- महापौर मधुसुदन यादव ने पेश किया 15 लाख के फायदे का बजट
- छत्तीसगढ़ का खैरागढ़-राजनांदगांव बना देश का नया ‘बर्ड हॉटस्पॉट’: 296 प्रजातियों के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 26 अप्रैल तक ‘लू’ का अलर्ट


