नई दिल्ली। इंग्लैंड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम लंदन से करीब 15 किलोमीटर दूर छोटे से शहर बैकेनहैम में तैयारी कर रही है। पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले अभ्यास के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए। एक गेंद उनके बाएं हाथ पर जाकर लगी, जिसके बाद उन्होंने नेट में अभ्यास नहीं किया।
शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड गई टीम में कई युवा प्लेयर्स हैं, लेकिन ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी प्लेयर्स भी हैं, जो दौरे पर महत्वपूर्ण रोल निभाएंगे। विकेट कीपर बल्लेबाज पंत उपकप्तान हैं, जिनको रविवार 8 जून को अभ्यास के दौरान एक गेंद लगी।
ऋषभ पंत के हाथ में लगी गेंद
टीम इंडिया 6 जून को इंग्लैंड पहुंची थी, जिसके बाद टीम ने 7 जून को लॉर्ड्स में फिटनेस ड्रिल्स की। कोशिश थी कि प्लेयर्स इंग्लैंड की परिस्थितियों में खुद को ढाल सके। 8 जून से टीम इंडिया ने बैकेनहैम में अभ्यास शुरू किया, ये शहर लंदन से करीब 15 किलोमीटर दूर है। यहीं पर टीम इंडिया 10 दिनों तक अभ्यास करेगी।
रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत जब नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनके बाएं हाथ पर गेंद लगी। उन्हें काफी दर्द हुआ, जिसके बाद मेडिकल टीम को तुरंत बुलाया गया। जांचने के बाद पंत के हाथ पर आइस पैक लगाया गया। कुछ देर बाद पट्टी बांधी गई। इसके बाद पंत ने अभ्यास नहीं किया।
इससे पहले ऋषभ ने काफी समय तक बल्लेबाजी की थी, उन्होंने थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट और अपने साथी खिलाड़ियों की गेंदों का सामना किया। इस दौरान वह हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी चर्चा करते हुए दिखे। उम्मीद करते हैं कि पंत की चोट गंभीर ना हो।
भारतीय टेस्ट स्क्वाड-
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


