खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें के नक्सल मोर्चे पर सुरक्षाबलों को लगातार मिल रही बड़ी कामयाबी के बीच बीते महीने अबूझमाड़ के गहरे जंगलों में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने माओवादी संगठन के शीर्ष कैडर के 10 करेड़ के ईनामी कुख्यात नक्सली बसव राजू को ढेर किया था। इस बड़ी सफलता के बाद शाह ने दिल्ली में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष अधिकारियों को सम्मानित किया था और अब जवानों से मिलने स्वयं छत्तीसगढ़ के बस्तर के विशेष प्रवास पर आ रहे हैं । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जून महीने के अंत में छत्तीसगढ़ के बस्तर के अपने विशेष प्रवास पर पंहुचकर नक्सल ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलाें के जवानों से सीधी मुलाकात करेंगे और उनका हौसला बढ़ाएंगे।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अमित शाह के संभावित दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा केवल जवानों से मुलाकात तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, विकास योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक ढांचे की मजबूती जैसे विषयों पर उच्चस्तरीय बैठकें भी होंगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा था कि हाल ही में एंटी-नक्सल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर उन्हें ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी है। अब जल्द ही छत्तीसगढ़ जाकर अपने बहादुर जवानों से मिलने के लिए उत्सुक हूं, जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूगा। माेदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत काे मुक्त करने के लिए संकल्पित है। इस ट्वीट के बाद से ही प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं।
मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की रणनीति और जमीनी कामयाबी को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में पहुंचकर यहां तैनात सुरक्षाबलाें के जवानों की पीठ थपथपाएंगे। सूत्रों के अनुसार वे छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें के किसी नक्सल प्रभावित जिले में पहुंच सकते हैं, हालांकि जगह और तारीख को लेकर आधिकारिक घाेषणा नही की गई है। इस विशेष बस्तर प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी प्रमुख तपन डेका समेत सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रह सकते हैं। इससे नक्सल मोर्चे पर जारी रणनीति को और अधिक धार मिलेगी और आने वाले समय में नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह खत्म करने की दिशा में मजबूती से कदम बढ़ेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली में हुई समीक्षा बैठक में अमित शाह ने नक्सल ऑपरेशन में सक्रिय अधिकारियों को सम्मानित किया था। अब वे जमीनी स्तर पर पंहुचकर सुरक्षाबलाें के जवानों से संवाद करेंगे और आगे की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। अमित शाह का विशेष बस्तर प्रवास राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए केंद्र सरकार यह संदेश देना चाहती है, कि नक्सल उन्मूलन की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है और जवानों का मनोबल सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


