खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। फिट इंडिया पहल के तहत गरियाबंद पुलिस के जवानों ने शनिवार सुबह 10 किमी की दौड़ लगाकर लोगों को फिट और हेल्दी रहने का संदेश दिया। यह दौड़ पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में कोड़ोहरदी मोड़ से ग्राम कोड़ोहरदी तक आयोजित की गई, इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित करना था। वहीं दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस जवानों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।
इस दौड़ में एसपी निखिल राखेचा के साथ उद्यंती-सीतानदी उपनिदेशक वरुण जैन, एएसपी जितेंद्र चंद्राकर, डीएसपी गोपाल वैश्य, STF कंपनी कमांडर इंद्र कुमार शिवानी और रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर सहित कई पुलिस अधिकारी और जवानों ने हिस्सा लिया, 10 किमी की इस दौड़ में STF (स्पेशल टास्क फोर्स) के धर्मेंद्र कुमार यादव ने पहला स्थान हासिल किया, शिवकुमार दूसरे और शशिकांत महिलांगे तीसरे स्थान पर रहे, तीनों विजेताओं को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर गरियाबंद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे फिट रहने और अपने स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रतिदिन दौड़, व्यायाम, योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


