खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां आनंद देवांगन नामक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है, वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। युवक की पहचान आनंद देवांगन के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 6 महीने पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह और प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो को आधार बनाकर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


