खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय से साहित्य अकादमी दिल्ली के अध्यक्ष माधव कौशिक मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को साहित्य अकादमी के पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने साहित्यिक गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के अध्यक्ष माधव कौशिक, सचिव श्रीनिवासन समेत अकादेमी के प्रमुख पदाधिकारियों से सौजन्य भेंट हुई।
भेंट के दौरान प्रदेश की साहित्यिक-सांस्कृतिक गतिविधियों और इससे संबंधित आगामी योजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा जी, मीडिया सलाहकार पंकज झा जी एवं भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी जी भी उपस्थित रहे।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


