खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अभी भी केंद्र और राज्य सरकार माओवादियों से किसी भी तरह की बातचीत करने को तैयार है। अगर माओवादी बातचीत करें, तो जरूर हो सकता है। सबसे अपील है कि मुख्य धारा में आएं। सबसे अपील है कि पुनर्वास करें। बहुत अच्छी पुनर्वास नीति के साथ विष्णु देव सरकार अमित शाह के मार्गदर्शन में काम कर रही है। यह बात उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नेशनल पार्क एरिया में बीते तीन दिनों से चल रहे एनकाउंटर को लेकर कहा कि ये बीजापुर का नेशनल पार्क एरिया है। जहां डीआरजी के जवानों के ये सर्च ऑपरेशन अनवरत जारी है। यह पांच तारीख से पहले से ही लांच हो चुका था। पांच तारीख को पहली बड़ी उपलब्धि जवानों को मिली, जब उन्होंने एक सीसी मेंबर को न्यूट्रलाइज किया गया। दूसरे दिन तेलंगाना स्पेशल जोनल कमिटी का मेंबर मार गिराया और आज पांच और डेड बॉडी वहाँ से रिकवर की गई है। ये सभी वर्दीधारी, हथियारधारी, नक्सली हैं, जिन्होंने बहुत से आतंक फैलाये हैं, बहुत से लोगों के हत्याएं की हैं।
विजय शर्मा ने प्रदेश के पुलिस अधिकारी व जवानों का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मान किए जाने पर कहा कि अमित शाह ने अपने दिल्ली निवास में बुलाकर उन सबका सम्मान किया है। जिन्होंने बड़े ऑपरेशन किए हैं, जिन्होंने बड़े अभियान किए है, जिन्होंने बड़े परिश्रम से काम किया है। इसमें डीजीपी गौतम भी है, नक्सल ऑपरेशन के हेड विवेकानंद है, बस्तर के आईजी सुन्दरराज भी है, इनके अलावा इसमें नारायणपुर के एसपी, बस्तर के एसपी और बीजापुर के एसपी का सम्मान किया गया है।
गृह मंत्री ने कहा कि वैसे मन में सब के लिए सम्मान है, यह संकेत स्वरूप है। जवानों का तो सबसे पहले सम्मान है, जो जमीन पर, जो फ्रंट पर काम करते हैं, उनका सबसे पहले सम्मान है। उन्हीं के सम्मान में यह सबकुछ किया गया है, वीर जवानों के सम्मान में किया गया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार



