नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 थिएटर में लगी है। फिल्म दो वर्जन के साथ रिलीज हुई है। दोनों वर्जन में किलर अलग-अलग हैं। फैंस को हाउसफुल 5 बहुत पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। हाउसफुल 5 ने दो दिनों में ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।
हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 ने दूसरे दिन 30 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। पर अगर फिल्म दूसरे दिन 30 की कमाई करती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 54 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को रिव्यू अच्छे मिले हैं। इस फिल्म में 20 से ज्यादा स्टार्स हैं। कॉमेडी के साथ मर्डर मिस्ट्री का तड़का फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इसी के साथ हाउसफुल 5 इस साल (2025) की 8वीं हाईएस्ट ग्रोसर बॉलीवुड फिल्म बन गई है। फिल्म ने द डिप्लोमेट और सनम तेरी कसम री-रिलीज जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट में पहले नंबर पर छावा (615.39 करोड़) है। दूसरे नंबर पर रेड 2 (176.17 करोड़), तीसरे नंबर पर स्काई फोर्स (134.93 करोड़), चौथे पर सिकंदर (129.95 करोड़), पांचवें पर केसरी 2 (94.30 करोड़), छठे पर जाट (90.34 करोड़), सातवें पर भूल चूक माफ (68.53 करोड़) और आठवें पर हाउसफुल 5 (54 करोड़) हैं। नौवें पर द डिप्लोमेट (40.73 करोड़ )और 10वें पर सनम तेरी कसम री-रिलीज (35.55 करोड़) है।
हाउसफुल 5 को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाकरी, जॉनी लिवर, डिनो मोरिया जैसे स्टार्स हैं।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ


