खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सोमनी के टेड़ेसरा में मौजूद पीएस स्टील फैक्ट्री में हुए मजदूर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने हत्या के आरोपी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जो मृतक के साथ ही फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपियों ने 50 हजार रुपए लूटने के दौरान मजदूर की हत्या कर दी।
पीएस स्टील फैक्ट्री के मजदूर धर्मेन्दर की लाश उसके क्वाटर में 30 मई को मिली थी। क्वाटर के बाहर ताला लगा हुआ था, वहीं उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। सोमनी पुलिस ने शव के पीएम के बाद मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें संदेही प्रियांशु थापा, धर्मेंद्र सुंदरे और हरामन यादव स्टाफ क्वाटर के आसपास दिखे। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने धर्मेन्दर के हत्या की बात स्वीकार ली। आरोपियों ने बताया कि उन्हें धर्मेन्दर के पास 50 हजार रुपए होने की जानकारी थी, जिसे लूटने की नीयत से तीनों उसके क्वाटर में पहुंचे थे।
गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या, फिर लूट लिए 50 हजार: आरोपियों ने बताया कि तीनों वारदात वाली रात धर्मेन्दर के क्वाटर में पहुंचे। जहां दाखिल होते ही उन्होंने धर्मेन्दर के पास रखे 50 हजार रुपए को लूटने का प्रयास किया। लेकिन धर्मेन्दर ने इसका विरोध किया और मारपीट करने लगे। जिसे देखते हुए तीनों ने पहले धर्मेन्दर की जमकर पिटाई की, फिर धारदार चाकू से उसके गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद रुपए आपस मे बांटकर क्वाटर के गेट में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


