खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण मानसून को आगे बढ़ाने वाली वाला सिस्टम कमजोर पड़ गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून बस्तर में अटका हुआ है। इस वजह से गर्मी फिर से जोर पकड़ने लगी है। राजधानी रायपुर में शनिवार को पारा 41।4 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में वृद्धि का सिलसिला अगले 4 दिनों तक जारी रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रायपुर रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 24.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 59 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है। उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश के उपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है। इसके अलावा पूर्वी विदर्भ से उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तक एक द्रोणिका विस्तारित है। आज कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम 41°C और न्यूनतम तापमान 28°C के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


