खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले के बागबाहरा में कांग्रेस नेता अंकित अग्रवाल की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जिससे थाना परिसर और पूरे जिले में हड़कंप मच गया था।
जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अंकित अग्रवाल अपनी लाइसेंसी पिस्टल जमा करने थाने पहुंचा था, जिसकी वैधता मार्च में ही समाप्त हो चुकी थी, पिस्टल लोडेड थी और निकालते वक्त अचानक चल गई। गोली की आवाज से बागबाहरा थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अंकित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 125 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरातफरी मच गई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


